के वी पब्लिक स्कूल में नाटक प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थी। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। शुक्रवार को केवी पब्लिक स्कूल में श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की महान शहादत की स्मृति में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा नाटक प्रस्तुत करते हुए चार साहिबजादों की वीर गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। नाटक ने लोगों की आंखें नम कर दी। शिक्षक अमनदीप सिंह, किरण दीप, मोनिका मित्तल ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्र-छात्राओं को गुरु साहिब के सिद्धांतों और छोटी उम्र में साहिबजादों के अडिग विश्वास और वीरता के बारे में भी बताया। साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित कर समापन किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।