मेरठ। प्रभात नगर के सर्वेश राय शिव मंदिर में 129वें सप्ताह मंगलवार को बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही महाआरती की। धार्मिक अनुष्ठान में दो साल से 12 साल तक के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान बच्चों को सनातन संस्कृति का भी ज्ञान दिया गया। राम भक्त सेवा परिवार की ओर से यह आयोजन कराया गया। संवाद