मेरठ। महावीर जयंती भवन में रविवार पूजन प्रशाल शिविर के तहत 173वें प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन सौरभ जैन सराफ के संयोजन में किया गया। शिविर में 70 से अधिक बालक बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों को प्रतिमा प्रक्षाल विधि, अभिषेक से पूर्व की आवश्यक धार्मिक क्रियाओं और पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य नवीन जैन, स्वाति जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा में आर्जव जैन विजेता रहे। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। अगला 174वां शिविर 16 अगस्त को महावीर जयंती भवन में होगा।