मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में महावीर जयंती भवन में रविवार पूजन प्रशाल शिविर का आयोजन सौरभ जैन सराफ के संयोजन में किया गया। शिविर में 60 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को समुच्चय पूजन का महत्व बताया गया और इसकी विधि सिखाई गई। सौरभ जैन ने बताया कि पूजन में देव, शास्त्र, गुरु, 20 तीर्थंकरों एवं सिद्ध परमेष्ठी की आराधना की जाती है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अतुल जैन ने प्रक्षाल की आवश्यक क्रियाएं कराईं जबकि गौरव जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि के बारे में बताया। ब्यूरो