स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए पिकनिक का आयोजन हुआ। कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों को मेरठ स्थित बाउंसी प्लेनेट का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वीडियो गेम्स, विभिन्न प्रकार के झूलों व खेल गतिविधियों, सॉफ्ट टॉयज व मनोरंजन के साधनों द्वारा जमकर मस्ती की व उनका भरपूर आनंद उठाया। सभी गतिविधियां शिक्षकों व वहां के कुशल स्टाफ की निगरानी में सुरक्षा के साथ संपन्न कराई गई। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।