फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे दिन पकड़े गए 81 बंदर

विज्ञापन
अभियान के दूसरे दिन पकडे गए बंदर। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन शाम 3:00 बजे तक 81 बंदर टीम पकड़ चुकी थी। नगर पालिका द्वारा मथुरा से टीम बुलाकर नगर के लोगों को बंदरों को पकड़वाने का अभियान बुधवार से शुरू किया है। बुधवार देर शाम तक चलाए गए अभियान के तहत 104 बंदरों को पकड़ा गया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चौहान चौक के आसपास के इलाके में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। बृहस्पतिवार शाम 3:00 बजे तक टीम 81 बंदरों को पकड़ सकी थी। पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने बताया कि एक हजार बंदरों को पकड़वाने का लक्ष्य है। कुछ दिन में ही नगर के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें