डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र रहागीरों को शीतल पेय पिलाते हुए
विज्ञापन....
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विद्यालय की ओर से राह में आने-जाने वाले लोगों को मीठा एवं ठंडा शरबत पिलाया गया। विद्यालय के कक्षा छह से आठवीं तक के स्काउट और गाइड छात्राओं ने भी भाग लिया। भारत स्काउट गाइड संस्था मेरठ के आह्वान पर आज स्काउट मास्टर यतीन कुमार और गाइड कैप्टन सरिता त्यागी के नेतृत्व में विद्यालय की स्काउट और गाइड टीम ने पुण्य का कार्य करते हुए सभी को मीठा जल पिलाकर पुण्य कमाया। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी चेयरमैन, जितेंद्र सिंह और डायरेक्टर आशा चौधरी तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भी अपना योगदान दिया और पुण्य कमाया। डीटीसी ज्योति शर्मा के आह्वान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोहित सिरोही, सुनील नागर, अनुज भाटी आदि अध्यापकों ने भी योगदान दिया। विद्यालय की प्री प्राइमरी विंग में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने आम खाए और अनेक प्रकार के खेल खेलकर मनोरंजन किया। इस पार्टी का आयोजन कोऑर्डिनेटर मोनिका शर्मा, सविता शर्मा और हिमानी त्यागी ने मिलकर कराया। बच्चे मैंगो पार्टी करके और गेम खेल कर बहुत खुश हुए।