फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फन टूर में बच्चों ने डांस और खेल गतिविधियों का लिया आनंद

विज्ञापन
सरधना। रंबल टम्बल में फन टूर के दौरान मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते एसजी वर्ल्ड स्कूल के विद्
विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल ने बृहस्पतिवार को नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए रंबल टम्बल में फन टूर का आयोजन किया। बच्चों ने डांस, स्किपिंग और कई मनोरंजक गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ खेल-कूद कर खूब मस्ती की। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के आने-जाने की व्यवस्था की। इस आयोजन से बच्चों को मनोरंजन के साथ आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिला। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई। विद्यालय के निदेशक संजय चौधरी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजक गतिविधियां भी जरूरी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग के लिए अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें