संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। भूनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने किया। प्रतियोगिता में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल नानू के तल्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पाथौली की सृष्टि प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में भावनंगला के दीपांशु ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल पाथौली की टीम प्रथम रही। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में मैनापूठी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक करनावल की टीम विजेता रही। वहीं, जूनियर स्तर पर नानू के विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी रंजन कुमार, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, धर्मवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और सुरेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मास्टर प्रवीण कुमार, श्रवण त्यागी, सत्येंद्र पाल सिंह, योगेश कुमार, नीरू, असजद फानी और प्रभा का योगदान रहा। संचालन मोहनदत्त शर्मा ने किया।