फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों ने क्रिसमस दिवस मनाया

विज्ञापन
de Mont fort
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी में क्रिसमस दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। किंडर गार्टन के नन्हे बच्चों के लिए सर्दियों का अवकाश होने से पूर्व ही अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान कोई बच्चा सेंटा क्लॉज बनकर आया तो कोई परी के रूप में सजा नजर आया। बच्चों की अदाओं और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने क्रिसमस से जुड़े गीत, कविताएं एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियां देकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा और उप प्रधानाचार्य रितु चिकारा ने कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें