फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलते समय छत से गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होली खेलते समय छत से गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी में होली खेलने के दौरान सिद्धांत (12) छत से गिर गया। इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र की गली नंबर 10 फूलबाग कॉलोनी निवासी सिद्धांत पुत्र नीरज सोमवार को अपने मकान की तीसरी मंजिल पर होली खेल रहा था। अपने साथी को रंग लगाने के दौरान बालक का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। होली खेल रहे उसके साथी ने शोर मचाया। परिजन और पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे लेकर गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने सिद्धांत को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाने के दौरान रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें