फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में बालक के डूबने का मामला: मालिक और केयर टेकर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, भाई मालिक की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
विज्ञापन


- परिजनों ने शव को कर दिया सुपुर्द-ए-खाक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अवैध स्विमिंग पूल में 12 वर्षीय तारापुरी निवासी आकिल की डूबने हुई मौत के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मालिक वासिद और केयर टेकर मोहम्मद यासर निवासी बाबूराम की कोठी कोतवाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी सगे भाई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद यासर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है जबकि वासिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सोमवार को स्विमिंग पूल का मौका मुआयना कर नक्शा भी बनाया। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य गेट प अपना ताला डाल दिया है। इस मामले में लिसाड़ी गेट पुलिस ने नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर स्विमिंग पूल के कागजात भी मांगे हैं। वहीं परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


तारापुरी निवासी यूसुफ का 12 साल का बेटा आकिल रविवार शाम पिलोखड़ी रोड स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने के लिए गया और डूब गया। यहां न कोई गार्ड था, न ही कोई डॉक्टर की व्यवस्था की हुई थी। आकिल को हापुड़ रोड के न्यू मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई थी और तब इसे सील किया गया था। परिजनों के इन्कार करने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं कराई गई। एसएसपी अविनाश पांडेय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद चौकी प्रभारी अक्षयनिधि शर्मा की तहरीर पर स्विमिंग पूल मालिक मोहम्मद वासिद और उसके भाई केयर टेकर मोहम्मद यासर निवासी बाबूराम की कोठी कोतवाली के खिलाफ अवैध रूप से स्विमिंग पूल का संचालन करने और बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के स्विमिंग पूल में नहीं होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें यासर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं मिली, इसको भी जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


कैमरे रिकॉर्डिंग को लेकर खड़े हो रहे सवाल?
स्विमिंग पूल में कैमरे की रिकॉर्डिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे स्विमिंग पूल की सोमवार को वीडियोग्राफी कराई है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्विमिंग पूल में कौन-कौन नहा रहा था, उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से हुआ है हादसा

लिसाड़ी गेट थाने में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से स्विमिंग पूल चल रहा था। अवैध स्विमिंग पूल पुलिस ने क्यों बंद नहीं कराया। 12 साल के बालक की जान जाने से पूरा परिवार सदमे में है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें