फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव झब्बापुरी में खेतों से मां के साथ लौट रहा सात वर्षीय बच्चा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव झब्बापुरी निवासी सात वर्षीय समीर अपनी मां वाजिदा के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गया था। खेतों से लौटते समय जैसे ही मां-बेटा घर के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि चालक ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था। ग्रामीणों ने बहुत शोर मचाया लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण आवाज नहीं सुनीं, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख चालक ट्रैक्टर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही सुरेंद्र पुत्र शिवम के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दादा काले, मां वाजिदा, पिता मारूप, छोटे पुत्र राशिद के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें