फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया के सामने ’चित’ हुआ सिस्टम

Fri, 16 Sep 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इस मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया वायरस का वाहक एडिस एडिप्टी मच्छर तेजी से पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकडे़ पुष्टि कर रहे हैं कि जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला एडिस मच्छर को रोकने में नाकामयाब रहा है। बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में दो तथा मंगल पांडे नगर और शेरगढ़ी में चिकनगुनिया का एक-एक केस मिला।
विज्ञापन

रिपोर्ट के तहत डेंगू और चिकनगुनिया के 22 मामले सामने आए हैं। इसमें चिकनगुनिया के 14 और डेंगू के आठ नए मामले शामिल है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 73 और चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 187 पर पहुंच गई है। मौसम अभी मच्छरों के अनुकूल बना हुआ है। चिकित्सक  मान रहे हैं कि अक्तूबर के पहले या फिर दूसरे हफ्ते तक डेंगू और चिकनगुनिया के केस मिलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर मरीजों को मदद पहुंचाने का काम कर रहा है, लेकिन मच्छरों से लोगों को बचाने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

तापमान का मच्छरों को भरपूर साथ  
मच्छरों की प्रजनन क्षमता तापमान में गिरावट आने के साथ घटती है। इसके लिए औसत तापमान 20 डिग्री के आसपास होना चाहिए। अभी तक रात में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और दिन में 35 से 37 डिग्री के बीच चल रहा है। इसे मच्छरों के लिए आदर्श माना जाता है।
विज्ञापन


चिकित्सा कैंपों में पहुंच रहे मरीज  
वायरल बुखार से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है। इसका अंदाजा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाये जा रहे चिकित्सा कैंपों से लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


कैंपों की स्थिति एक नजर में
शहरी क्षेत्र - 18 कैंप
मरीज पहुंचे - 2207
बुखार के मरीज - 571
खून की स्लाइड बनाई - 271

ग्रामीण क्षेत्र - 26 कैंप
मरीज पहुंचे - 2771
बुखार के मरीज - 840
खून की स्लाइड बनाई - 530
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें