मुख्य सचिव के साथ एडीजी और कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने कहा कि लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर मीट में हम निवेशकों को विश्वास दिलाएंगे कि उत्तर प्रदेश का माहौल अब उद्योग और व्यापार के लिए तैयार हो चुका है। जहां पर कनेक्टिविटी के साथ ही कानून व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से बहुत बेहतर हो चुका है। ऐसे में यूपी के भीतर निवेश कराने पर जोर दिया जाएगा, जिससे रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।
स्मार्ट सिटी में मेरठ की कमियां की जाएंगी दूर
तीसरी बार भी मेरठ स्मार्ट सिटी से बाहर हो गया। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से मेरठ का नाम केंद्र को भेज दिया गया था। लेकिन अब बिड के माध्यम से प्वाइंट मिलते हैं, शायद उसमें कहीं कमी रही होगी। लेकिन अब चौथे राउंड में मेरठ स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाए, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जमीन मिले तो साईं पर भी विचार
राजीव कुमार ने कहा कि स्पोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया का सेंटर स्थापित करने को लेकर भी मेरठ का नाम है। यदि जमीन मिल जाती है और मानक पूरे होते हैं, इस पर भी काम होगा। इसके लिए मंडलायुक्त से चर्चा हुई है।
सुझाव पर तैयार करें विकास का खाका
मुख्य सचिव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कई मांग पत्र दिये हैं और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इसके लिए मेरठ मंडलायुक्त से भी चर्चा हुई है कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठ कर मेरठ के विकास का खाका तैयार करें और शासन को प्रस्ताव भेजें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/