फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ ने किया आरवीसी सेंटर का दौरा

Thu, 22 Jan 2026 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी का न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मध्य कमान (सूर्य कमांड) लखनऊ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने मेरठ छावनी स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने आरवीसी सेंटर के प्रशासनिक ढांचे और बड़े प्रशिक्षण तंत्र की समीक्षा की। चीफ ऑफ स्टाफ ने डॉग ट्रेनिंग फैकल्टी, अश्वारोहण, एनिमल मैनेजमेंट फैकल्टी और ट्रेनिंग रेजिमेंट जैसी खास ट्रेनिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें परखा। सेंटर के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार ने चीफ ऑफ स्टाफ को पूरी जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने नई ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। वे अपने समर्पण से ही भारतीय सेना के पशु चिकित्सा सहायता और एनिमल मैनेजमेंट एक्सीलेंस को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें