फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटन दबाकर CM योगी ने किया 49 योजनाओं का लोकार्पण, ये रही खास बातें

Wed, 25 Oct 2017 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
मंच पर अन्य नेताओं के साथ सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 2416.67 लाख रुपये की 49 योजनाओं का लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने स्वयं स्वीकृति पत्र प्रदान किए।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आसवनी प्लांट लोकार्पण के अवसर पर मंच से गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा की उपस्थिति में बटन दबाकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने फसल ऋण मोचन के अंतर्गत 13,050 कृषकों को 7648 लाख रुपये के फसल ऋण मोचन स्वीकृति के प्रमाण पत्र, बीपीएल श्रेणी के 500 परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने की स्वीकृति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 90 स्वयं सहायता समूह को 116 लाख रुपये के रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 510 लाख रुपये की लागत से निर्मित 425 आवास लाभार्थियों के स्वीकृति पत्र, स्वच्छ भारत ग्रामीण एवं नगरीय मिशन के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त योजना में 300 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर निकाय को प्रशस्ति पत्र वितरण में चयनित लाभार्थियों को स्वयं स्वीकृति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इन्होंने प्राप्त किए स्वीकृति एवं प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल ऋण मोचन योजना के बुंदू, महन सिंह, सीताराम, जयपाल सिंह, सतवंत सिंह, रामरतन सिंह राजवीर सिंह, शराफत अली, छुट्टन, सत्यवीर सिंह को, प्रधानमंत्री आवास योजना के 425 लाभार्थियों में आबिदा, सोमवती, लीला देवी, अमीना, गीता देवी को, बीपीएल श्रेणी के 500 चयनित परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन योजना के लाभार्थियों में हसीना, पुष्पा, मगन देवी, सविता, गुड्डो और बानो को स्वीकृति पत्र दिए। ओडीएफ के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों से प्रधान प्रतिनिधियों अशोक कुमार, अवतार सिंह, ममता चौधरी, अब्दुल समद, शरीना और साहनपुर नगर पंचायत की ईओ सीमा वर्मा को ओडीएफ में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 90 स्वयं सहायता समूहों में नजीबाबाद पुरनपुर नरोत्तम स्वयं सहायता समूह और नजीबाबाद जालबपुर स्वयं सहायता समूह को 15-15 हजार रुपये का रिवाल्विंग फंड प्रमाणपत्र प्रदान किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें