फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- खौफ में किसी का पलायन हुआ तो नहीं होगा बर्दाश्त

Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में स्पष्ट निर्देश दिया कि खौफ में किसी का पलायन नहीं होना चाहिए, यदि कोई कामकाज के सिलसिले में कहीं जाता है, तो बात अलग है। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पूर्व में हुई संगीन वारदातों में आरोपियों को सजा दिलाने को मजबूत पैरवी करें। एक जुलाई से इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। 

विज्ञापन


मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर पहुंचे। जिला अस्पताल में निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था देखी, तो मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर जानकारी ली। फिर मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में पहुंचे। पहले तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की, फिर गंगोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर मंथन किया। 

इसके बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में पहले के मुकाबले कानून व्यवस्था में सुधार पर संतोष जताया और कहा कि अपराध पहले से कम हुए हैं, लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेरठ के पलायन प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खौफ में किसी भी परिवार का पलायन नहीं होना चाहिए, चाहे वह परिवार हिंदू हो या मुसलमान। नौकरी पेशा के लिए यदि कोई परिवार बाहर जाता है, तो वह बात अलग है। 

इसके अलावा उन्होंने बालिका सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। एक जुलाई से विशेष अभियान चलाएं। उच्चाधिकारी खुद छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करें। पूर्व में जो गंभीर अपराध हुए हैं, उनमें आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाए। 

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार, आईजी सहारनपुर शरद सचान, आईजी मेरठ रामकुमार, एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार, एसएसपी मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार सिंह, एसपी शामली अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें