सीएम योगी के साथ मंच पर अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में इन्वेस्टर समिट फरवरी में हो रही है। जिसमें 2.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस निवेश के माध्यम से 15 लाख लोगों को जहां नौकरी मिलेगी, वहीं इतने ही लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये प्रधान हुए सम्मानित
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें जानीखुर्द ब्लॉक के ग्राम अघेड़ा की प्रधान मंजू सिवाच, दौराला ब्लॉक के ग्राम अख्त्यारपुर के प्रधान यजदीप, मवाना ब्लॉक की भैंसा ग्राम प्रधान उमेश, मेरठ ब्लॉक के ग्राम फफूंडा के प्रधान ललित और खरखौदा ब्लॉक के ग्राम खंदावली धनौटा के प्रधान आशीष कुमार रहे। भाजपा के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े एक-एक विधायक के क्षेत्र से इन प्रधानों का चयन किया गया।
ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
जनसभा की अध्यक्षता गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा और संचालन जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया। रैली को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डॉ. संजीव बालियान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद कुंवर भारतेंद्र, विधायक ठा. संगीत सोम, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक जितेंद्र सतवाई, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह आदि ने संबोधित किया। मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, विजयपाल तोमर, देवेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, देवेंद्र चौधरी, अरुण वशिष्ठ, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, अनिल खेड़ा आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/