फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का मंच पर नहीं होगा स्वागत, न ही दिया जाएगा उपहार

Sun, 20 Jan 2019 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी दौरों को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री का मंच पर स्वागत करने और उपहार देने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। जनसभा में आने वाले किसी भी व्यवधान पर डीएम और एसएसपी की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन


शासन से आए निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत सिर्फ हेलीपैड पर एक फूल से होगा। मंच पर जो कुर्सियां लगाई जाएंगी, वे एक जैसी होंगी और संख्या सीमित होगी। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले केवल विभागीय मंत्री, स्थानीय सांसद और सांसद की अनुपस्थिति में विधायक या महापौर का संबोधन होगा। अगर विभाग के कैबिनेट व राज्यमंत्री दोनों उपस्थित हैं, तो विभागीय राज्यमंत्री कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। 

यदि कोई प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है, तो जिलाधिकारी प्रतिनिधिमंडल के मात्र पांच लोगों को चुनकर मुख्यमंत्री से समय लेकर उनकी भेंट कराएंगे। जनसभा के दौरान अनावश्यक नारेबाजी, ज्ञापन या पर्चे लहराने पर प्रतिबंध होगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें