फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज रार्धना आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी को साधने आएंगे। उनकी जनसभा दोपहर 3:40 बजे होगी। जनसभा स्थल से 300 मीटर दूरी पर उनका हेलीपैड बनाया गया है। रार्धना इंटर कॉलेज के मैदान पर मंच बनाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व भाजपा पदाधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। भाजपा ने यहां से डॉ. संजीव बालियान को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक रुकेंगे। रैली स्थल पर 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रार्धना गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का गांव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें