संगठन का विस्तार और बूथ मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों को जीत का मंत्र दिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि सीएम ने संगठन के विस्तार को लेकर होने वाले आगामी अभियान में जीजान से जुटने का आह्वान किया। सीएम ने पार्टी द्वारा शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने और बूथों को मजबूत करने निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्टी द्वारा परिसीमन कराकर संगठन को विस्तार देने वाले कार्यों को सफल बनाने का आह्वान किया। क्योंकि, भाजपा हाईकमान जल्द संगठन को विस्तार करते हुए मंडलों, वार्डों और सेक्टरों की संख्या बढ़ाएगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं का समाहित हो सकें।
अधिकारियों के साथ करें बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों एक माह में कम से कम दो बार पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इन बैठकों का मकसद जनता को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना रहेगा, जो लोग योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनकी फाइल स्वीकृत कराकर योजना का लाभ दिलवाएं। कोई अधिकारी या कर्मचारी हीलाहवाली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/