फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जाते ही जाम हुआ शहर, व्यवस्था संभालते रहे अफसर

Sat, 18 Nov 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शहर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पुलिस अफसरों ने सुबह नौ बजे से ही दिल्ली रोड पर भारी वाहन को बंद करते हुए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी थी। मुख्यमंत्री के आने तक पुलिस अफसर व्यवस्था संभालते भी रहे। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही पूरी व्यवस्था सड़क पर डगमगा गई। जिससे दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से डायवर्जन लागू किया गया था। परतापुर तिराहे से बेगमपुल के बीच सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था। दिल्ली और गाजियाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें परतापुर तिराहे से कंकरखेड़ा बाईपास, जीरो माइल होकर भैंसाली पहुंच रही थी। रूट से वापस रोडवेज की बसें भैसाली अड्डे से दिल्ली की तरफ जा रही थी। 

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए देहात और अन्य क्षेत्रों से जो बसें आयी उनके लिए तीन पार्किंग बनाई गई थी। माधवपुरम, नवीन मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर में बसें पहुंची। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस कर्मियों में भी जाने के लिए आपाधापी मच गई। दिल्ली रोड पर बसों के अलावा अन्य वाहन भी जाम में फंस गये। रैली से जाने के बाद भाजपाई भी हाथ में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करने लगे। दिल्ली रोड पर मंडी गेट, रामलीला मैदान, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड और परतापुर तिराहे पर भी शाम के समय जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस दौड़ती रही। एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई ने अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर जाम खुलवाया। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि दोपहर तीन बजे तक कहीं भी जाम नहीं था। रैली के बाद वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बनी। ट्रैफिक पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


भैंसाली बस अड्डा बन रहा जाम का कारण:
शनिवार को पहली बार ऐसा लगा कि दिल्ली रोड पर दोपहर तीन बजे तक जाम नहीं रहा। उसका कारण था कि भैंसाली बस अड्डे से परतापुर तिराहे तक रोडवेज की बस दिल्ली रोड से कंकरखेड़ा बाईपास की तरफ डायवर्ट कर दी थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी ट्रैफिक को बुलाकर पूछता कि दिल्ली रोड पर जाम क्यों नहीं है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने कहा कि भैंसाली बस अड्डे के कारण दिल्ली रोड पर जाम लगता है। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि यदि भैंसाली बस अड्डा शहर से बाहर हो जाए तो दिल्ली रोड के जाम से निजात मिल सकती है। पुलिस अफसरों ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर भी बस अड्डे के बाहर करने की बात कही है।

भाजपाईयों के वाहनों ने बिगाड़ी व्यवस्था:
दिल्ली रोड पर भाजपा नेताओं के वाहनों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। दोपहर एक बजे ही मेन रोड पर वीआईपी गेट से पास धारक भाजपा नेताओं की ही गाड़ी अंदर जाने दी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर रौब जमामकर अंदर गाड़ी ले जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई। बाद में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही अवैध तरीके से वाहन खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें