फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भाजपा नेता मुखिया गुर्जर का रौब, पुलिस वालों को अनपढ़, खुद को बताया प्रथम नागरिक, मुकदमा दर्ज

Mon, 11 May 2020 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना अनुमति घूम रहे भाजपा नेता मुखिया गुर्जर के खिलाफ मेरठ पुलिस ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान उनकी पुलिस ने तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने खुद को प्रथम नागरिक बताते हुए पुलिसकर्मियों को अनपढ़ बताया।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता भाजपा नेता मुखिया गुर्जर रविवार को एक युवक के साथ जेल चुंगी पर आए थे। लॉकडाउन में बिना परमिशन घूमने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। इस पर मुखिया गुर्जर पुलिसकर्मियों पर बरस पड़े। बोले जानते नहीं हो, मैं कौन हूं। जिला पंचायत अध्यक्ष को भी नहीं पहचानते।

गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का हवाला दिया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल अनपढ़ जैसी बात कर रहे हो। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम सिविल लाइन ऋषि पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मामले की वीडियोग्राफी करते रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने ले चलो मुखिया गुर्जर को
तीखी नोकझोंक के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उन्हें थाने ले चलो। इतना कहते ही मुखिया गुर्जर बोले, चलो जहां चलना है, मैं चलने को तैयार हूं। लेकिन अपनी गाड़ी में जाऊंगा। इसके बाद पुलिस उनको सिविल लाइन थाने ले आई। हालांकि बाद में वहां से लौट गए। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि मुखिया गुर्जर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बंद कराना तो सब कुछ बंद कराओ
मुखिया गुर्जर बार-बार किसी को फोन कर रहे थे। बोल रहे थे कि तुम्हारे एसएसपी से बात कराता हूं। फोन नहीं मिलने पर बोले, तुममें दम हो तो मुझे जेल भेज दो, अब मैं कोई सिफारिश नहीं लगाऊंगा। अपनी डेयरी पर आया था, कोई अपराध नहीं कर दिया। मुखिया बोले, लॉकडाउन में क्या सब कुछ बंद है। अगर दम है तो सब कुछ बंद कराओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें