थाने ले चलो मुखिया गुर्जर को
तीखी नोकझोंक के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उन्हें थाने ले चलो। इतना कहते ही मुखिया गुर्जर बोले, चलो जहां चलना है, मैं चलने को तैयार हूं। लेकिन अपनी गाड़ी में जाऊंगा। इसके बाद पुलिस उनको सिविल लाइन थाने ले आई। हालांकि बाद में वहां से लौट गए। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि मुखिया गुर्जर के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बंद कराना तो सब कुछ बंद कराओ
मुखिया गुर्जर बार-बार किसी को फोन कर रहे थे। बोल रहे थे कि तुम्हारे एसएसपी से बात कराता हूं। फोन नहीं मिलने पर बोले, तुममें दम हो तो मुझे जेल भेज दो, अब मैं कोई सिफारिश नहीं लगाऊंगा। अपनी डेयरी पर आया था, कोई अपराध नहीं कर दिया। मुखिया बोले, लॉकडाउन में क्या सब कुछ बंद है। अगर दम है तो सब कुछ बंद कराओ।