फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में छवि रही प्रथम

Thu, 27 Nov 2025 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर ली नशा मुक्त भारत की शपथ
विज्ञापन

विज्ञापन समाचार
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर भाषा विभाग ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार-कर्तव्य, डॉ. आंबेडकर और लोकतंत्र के प्रतीकों को रंगों से सजाया। छवि त्यागी ने प्रथम, याशिका राज व भूमि ने संयुक्त रूप से द्वितीय और सामिया ने तृतीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने 26 नवंबर 1949 के ऐतिहासिक महत्व और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षा विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी ने शपथ दिलाई। जबकि संचालन डॉ. अतुल कुमार तिवारी ने किया।कार्यवाहक संकाय अध्यक्ष डॉ. अनुज राज, डॉ. प्रवीण कुमार, शुभम राठी, सरताज खान सहित विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों ने छात्रों में संवैधानिक मूल्यों व नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग बताया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें