मेरठ। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के सातवें दिन शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में जनसंपर्क किया गया। छात्रों ने मिस्ड कॉल और पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से अभियान से जुड़कर अपना समर्थन दिया। अवनीश काजला ने कहा कि अभियान को मिल रहा लगातार जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश का छात्र-युवा वर्ग शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर और जागरूक है। अल्तमस त्यागी, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, इमरान अख्तर, सुमित विकल, फरहान चौधरी, अफरोज सैफी, मुस्तजाब चौधरी, वासु चौधरी, आयुष कुमार, कुणाल पंडित, अनस चौधरी, हमजा चौहान, सोनम रानी, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर