फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताराुपर को हराकर चेतावाली की टीम बनी चैंपियन

Sun, 14 Jun 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रठौरा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतने पर विजेता टीम को ट्राफी देते ग्राम प्
विज्ञापन
गांव रठौरा खुर्द में किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन, सौरव बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। गांव रठौरा खुर्द में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को तारापुर और चेतावाली की टीमों के बीच खेला गया। तारापुर को हराकर चेतावाली की टीम चैंपियन बनी।
शनिवार को हुई बारिश के कारण मैच का आयोजन गांव मालीपुर के मैदान में कराया गया। 14-14 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तारापुर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेतावाली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सौरव का अहम योगदान रहा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विपिन छाबड़ा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आयोजक सचिन, पारस, जोंटी और जॉनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें