फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर एंड ट्रेवल्स पैकेज के नाम पर 63 हजार ठगे

सार

टूर एंड ट्रेवल्स पैकेज के नाम पर 63 हजार ठगेमुरादनगर।रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे है।विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि जून में कश्मीर जाने का मन हुआ था।उन्होंने 98000 रुपये के पैकेज में पांच रात और 6 दिन का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूर एंड ट्रेवल्स पैकेज के नाम पर 63 हजार ठगे
विज्ञापन

मुरादनगर। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी की फर्जी साइट बनाकर शातिरों ने गांधी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार गुप्ता से कश्मीर यात्रा का पैकेज देने के नाम पर 63,700 रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे है।
विज्ञापन

विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि जून में कश्मीर जाने का मन हुआ था। उन्होंने मई माह में ऑनलाइन टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी सर्च की। इसके बाद समीर गुप्ता व गीत शर्मा नाम से शातिरों ने उनके पास कॉल की। उन्होंने 98000 रुपये के पैकेज में पांच रात और 6 दिन का बताया। इसके बाद विपिन गुप्ता ने एडवांस के तौर पर 63,700 दे दिये। छह जून की सुबह जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें वहां टैक्सी नहीं मिली, कंपनी को कॉल की तो उन्होंने एक कार भेजी। जिसका पेमेंट भी विपिन गुप्ता को करना पड़ा। जबकि पैकेज में सब कुछ पहले से तय था। वह टैक्सी द्वारा पहलगांव पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि श्रीनगर पहलगांव के दिए गए होटल वाउचर फर्जी थे। इसके बाद कंपनी को कॉल की तो उन्होंने 30 दिन में रकम लौटाने की बात कही। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि समीर गुप्ता, गीत शर्मा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें