मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी हुई है। ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर 55700 रुपये निकाल लिए। नौचंदी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिलशाद अंसारी ने बताया कि 4 मार्च को उन्होंने मोबाइल अपडेट करने का प्रयास किया। एक लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। फोन बंद दिखाई देने लगा तो वे उसे सेवा केंद्र ले गए। शाम पांच बजे फोन अपने आप शुरू हो गया। सेवा केंद्र ने भी उसे सही बताया। दिलशाद ने नौचंदी थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।