मेरठ। कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ला निवासी धीरेन्द्र कुमार पहेलिया ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना तीन मार्च को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा अंकुश अपने दोस्तों हिमांशु पंवार, तनिष्क गुप्ता, रक्षित अरोरा, दक्ष और भव्य सिंह के साथ गुरुनानक नगर में कोचिंग के लिए गया था। लाल क्वार्टर के पास फुटबॉल खेल रहे कुछ लड़कों ने उन्हें तथा उनके दोस्तों को बेरहमी से पीटा। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।