फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में मानसिक रोगियों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में मानसिक रोगियों की जांच की
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए सैकड़ों पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उचित दवा प्राप्त की। वहीं, मुख्य अतिथियों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टरों ने रोगियों की जांचकर दवा दी। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला संयोजक सोमनाथ पपनेजा ने किया। उन्होंने मानसिक रोग से पीड़ित 15 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मनोचिकित्सक डॉक्टर कमलेश किशोर द्वारा 270 मरीजों का उपचार किया गया। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर विभा द्वारा 15 मरीजों की जांच की गई। डॉ. विनीता शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में मानसिक रोगों का उपचार किया जाता है। महीने में एक दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक रोग टीम द्वारा उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र व कस्बे के दर्जनों मानसिक रोग से ग्रसित मरीज पहुंचे। उनके साथ उनके परिजन भी शिविर में आए और उचित परामर्श लिया। मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों को दवा का वितरण भी डॉक्टरों की टीम ने किया। साथ ही दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी बांटे। यहां सोनी मंडल अध्यक्ष, टेकचंद पाहवा पूर्व मंडल अध्यक्ष, डॉ. मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें