फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चौपाल लगाकर दे ओटीएस का लाभ: श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चौपाल लगाकर दे ओटीएस का लाभ: श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना व उपभोक्ताओं को समय पर बिल पहुंचाने की समीक्षा की। उन्होंने ओटीएस और डाउनलोडेबल बिलिंग की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने योजना का लाभ पहुंचाने के लिए चौपाल लगाने और यूपीपीसीएल के चेयरमैन को लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ओटीएस में केवल 17.2 फीसदी उपभोक्ताओं के ही पंजीकरण पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 1.92 करोड़ उपभोक्ताओं में से केवल 33.11 लाख उपभोक्ताओं का ही पंजीकरण होना विभाग की उदासीनता की पुष्टि कर रहा है। उपभोक्ताओं को गलत बिल मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। सभी गांवों में सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में चौपाल लगाई जाए और गांव में मुनादी कराकर उपभोक्ताओं को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें