फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानी ब्लॉक में लगेगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

विज्ञापन
जानीखुर्द। खानपुर में चौधरी चरण की पूण्यति​थि मनाते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
- जानी में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

- आगामी 23 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में स्थापित होगी भव्य प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जानी स्थित ग्रीन लीफ फार्म में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान निर्णय लिया गया कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर जानी ब्लॉक परिसर में उनकी एक भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी जगत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि जानी क्षेत्र रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से ग्रहण की थी और इसके बाद अपनी वकालत की पढ़ाई मेरठ कॉलेज से पूरी की। उनके विचार और नीतियां आज भी ग्रामीण भारत का मार्गदर्शन कर रही हैं। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियां संपूर्ण भारत की आत्मा में बसी हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष चौधरी जबर सिंह और संचालन भाजपा नेता सत्येंद्र भराला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कर्नल अरुण सिंह, सत्येंद्र भराला, उरेंद्र किठौली, मुनेश बाफर, रामवीर नेक, रविंद्र टिकरी, भूपेंद्र चौधरी (पूर्व प्रमुख), अनिल प्रधान पांचली, सतीश प्रधान नगला, संदीप प्रधान टिकरी, नरेश प्रधान यादव, तेजी प्रधान मोहम्मदपुर, सोराज प्रधान, मनोज चौधरी, प्रदीप गेझा, सोहनवीर प्रधान, मोहम्मद यूनुस आदि उपस्थित रहे।

जानीखुर्द। खानपुर में चौधरी चरण की पूण्यतिथि मनाते हुए फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें