चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को नहलाते सपा नेता सम्राट मलिक
मेरठ। चौधरी चरण सिंह की जयंती से एक दिन पहले रविवार को सपाइयों ने कमिश्नरी पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को गंगाजल और दूध से नहलाया। साफ-सफाई की। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रतिमा धूल मिट्टी से अटी पड़ी थी। इस दौरान निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, अनुज जावला, गौरव प्रधान, सम्राट मलिक, दीपक शर्मा, अनुज चौधरी और हर्ष यादव आदि रहे। ब्यूरो