फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से ज्यादा वकीलों ने दिया एंट्रेंस

Wed, 20 Jul 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू ने मंगलवार को कैंपस एंट्रेंस 2016 का आयोजन किया। कैंपस में चल रहे एमफिल कोर्स, एमएड और एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस हुआ। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज के एलएलएम कोर्स के लिए भी एंट्रेंस हुआ। एंट्रेंस देने में वकीलों ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। गेट पर गाड़ियों की एंट्री नहीं होने पर छात्रों ने हंगामा किया। दूसरी पाली की परीक्षा में गाड़ी अंदर करने की इजाजत दे दी गई। पहली पाली में सेंटर के बाहर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

सत्र 2016-17 में एडमिशन के लिए सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में एडमिशन हुआ। 17 विषयों में एमफिल, एमएड और एलएलएम एंट्रेंस के लिए 3072 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें ढाई हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 572 ने परीक्षा छोड़ दी। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी एलएलएम में 1499 थे। 1293 ने परीक्षा दी और 206 ने छोड़ दी। एमएड में 674 अभ्यर्थी थे। 482 ने परीक्षा दी और 192 ने छोड़ दी। एमफिल सांख्यिकी में 14 अभ्यर्थी थे, सभी एंट्रेंस देने पहुंचे। पहली पाली में एमफिल और एमएड का एंट्रेंस सुबह 10 से 12 बजे (एमएड के लिए 10 से 1 बजे तक) हुआ। दोपहर में दो से चार बजे तक एलएलएम एंट्रेंस हुआ।   

200 सीट 1293 दावेदार
एंट्रेंस देने वालों में एलएलएम की अभ्यर्थी सबसे ज्यादा थे। विवि में तीन जगह पर एलएलएम का कोर्स चल रहा है। कैंपस में 60 सीट, मेरठ कॉलेज में 120 सीट और एनएएस कॉलेज में 20 सीट हैं। 200 सीट पर 1293 दावेदार हैं। एक सप्ताह के अंदर विवि एंट्रेंस की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। इस महीने रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित
मेरठ। सीसीएसयू ने एमए इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र प्राइवेट छात्र, बीए थर्ड ईयर कॉलेज कोड 094, 193, 200, 224, बीएससी सेकेंड ईयर कॉलेज कोड 228 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके अलावा एमएड फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2011-12, 2012-13 और 2013-14 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुछ कॉलेजों का रिजल्ट प्रैक्टिकल के नंबर नहीं मिलने की वजह से रोका गया है। रिजल्ट बुधवार दोपहर बाद विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें