फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का टोल प्लाजा पर हंगामा, लाठीचार्ज

Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हंगामा करते छात्रों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह टोल शुल्क को लेकर विवाद हो गया। छात्रों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और टोल फ्री करा दिया। सीओ दौराला ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा और कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दादरी गांव का एक छात्र अपनी गाड़ी में एक मरीज को लेकर मेरठ से दादरी लौट रहा था। टोल प्लाजा पर उसने लोकल के हिसाब से 15 रुपये शुल्क दिया, लेकिन कर्मचारी पूरा शुल्क 70 रुपये मांगने लगे। इसके बाद वह पूरा शुल्क देकर चला गया। इसके विरोध में दोपहर ढाई बजे मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विराट चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र टोल प्लाजा पहुंचे और हंगामा करने लगे।
इसके बाद छात्रों ने टोल फ्री करा दिया और वहां धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसएसआई दौराला उपेंद्र मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे छात्रों को समझाया, लेकिन छात्र नहीं माने। इस बीच वहां सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार पहुंचे छात्रों से हंगामे का कारण पूछा। छात्रों के समस्या बताने के बाद सीओ ने कहा कि डीएम के यहां जाकर शिकायत करो। इसको लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान सीओ ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसके बाद सीओ ने तीन छात्रों को थाने की गाड़ी में बैठाकर थाने भेज दिया। हंगामा करने वाले छात्रों में अंकित मोतला, अंकित जमालपुर, अनुराग चौधरी, बिट्टू, टिंकू मीठेपुर, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार घंटे बाद छोड़ा
सीओ ने छात्र नेता अंकित मोतला, टिंकू मीठेपुर, अनुराग चौधरी को हिरासत में लिया था। इसके बाद छात्रों के पक्ष में कई राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन आए। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने छात्रों को थाने से छोड़ा। अंकित मोतला ने बताया कि इंस्पेक्टर ने फोन के माध्यम से टोल डायरेक्टर से वार्ता कराई। उनसे मांग की गई कि लोकल से 15 रुपये ही लिया जाए। दादरी गांव में अंडरपास बनाया जाए। दो दिन बाद एक प्रतिनिधिमंडल टोल अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें