मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में आईसीएआई के सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया। सीए राजीव गुप्ता, सीए निमिषा रोहित अग्रवाल, सीए हिमांशु बंसल और सीए हिमानी बंसल ने विद्यार्थियों को करियर, प्रोफेशनल कोर्सेज और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया गया। प्रधानाचार्य आकाश मसीह, उप-प्रधानाचार्य माइकल एंथनी, फिलिप्स रहे।