कबड्डी खिलाड़ी का जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने वाली जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला की अंडर-14 कबड्डी टीम के खिलाड़ी अक्षित राठी का रविवार को टीकरी कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर टीकरी पहुंचे अक्षित को कस्बेवासियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय कबड्डी में शानदार प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में देशभर की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला, बागपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की दौड़: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़
एक अंक से चूका खिताब
फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की आर्मी पब्लिक स्कूल, पुणे की टीम के साथ हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम क्षण तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला। महाराष्ट्र की टीम ने 39-38 से मुकाबला अपने नाम किया। महज एक अंक से हार के बावजूद बागपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
टीकरी पहुंचने पर हुआ सम्मान
अक्षित राठी के टीकरी पहुंचने पर कस्बेवासियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। लोगों ने अक्षित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।