मवाना। गांव मवाना खुर्द में जल निगम की पाइप लाइन के लिए कार्य कर रहे दो लोगों ने गांव के चार लोगों पर गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। भगवानपुर बांगर निवासी शिव कुमार शर्मा व मोनू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके द्वारा गांव मवाना खुर्द में जल निगम की पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान गांव के चार लोगों ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की। आरोपियों ने गांव के और लोगों को बुलाकर भी उनके साथ मारपीट कराई। आरोपियों ने घर में बंधक बनाने और धारदार हथियार से हमला करने की भी धमकी दी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।