मेरठ। महावीर जयंती भवन में रविवार को विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन सौरभ जैन के संयोजन में किया गया। इसमें 75 से अधिक बच्चों ने सहभागिता की। शिविर में बच्चों को पूजन विधि के बारे में बताया। सौरभ जैन ने बताया कि पूजन के बाद विसर्जन से पूर्व समस्त अर्घावली का पाठ किया जाता है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन एवं अतुल जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं कराईं। गौरव जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन को प्राप्त हुआ। संवाद