परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रविवार को खजूरी मार्ग स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप खड़े गैंगस्टर एक्ट के आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी सुदीश कुमार सिरोही ने बताया कि थाना किठौर के गांव भटीपुरा निवासी प्रमोद पर लूट, हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान खजूरी मनसा देवी मंदिर के समीप खड़ा गैंगस्टर प्रमोद पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।