फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान दक्ष प्रजापति के जयकारे लगाए, नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल

विज्ञापन
बहसूमा। भगवान दक्ष की भव्य शोभायात्रा की फोटो संवाद
विज्ञापन
- भगवान दक्ष प्रजापति की चतुर्थ भव्य शोभायात्रा श्रद्धा के साथ निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे में बृहस्पतिवार को भगवान दक्ष प्रजापति की चतुर्थ भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान दक्ष प्रजापति के जयकारे लगाए। पूरे नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल रहा।
शोभायात्रा से पूर्व मोहल्ला पड़या स्थित प्रजापति धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से हवन-पूजन कराया गया। दोपहर करीब 3:00 बजे भगवान दक्ष प्रजापति की सुसज्जित झांकी के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, मोहल्ला जुमेरात, रानी की हवेली आदि मार्गों से होकर निकली, यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन और भगवान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष सचिन कुमार (सुकड़ी) व शुभम लांबा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अरुण कुमार दक्ष, गौतम प्रजापति, उमेश प्रजापति व मोहित दक्ष, विशाल प्रजापति व शुभम प्रजापति समेत समिति के पदाधिकारी और प्रजापति समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें