फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल के कई कोर्सों की परीक्षा में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में 25 जनवरी और एक फरवरी से होने वाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और ऑडियो कैमरों का लिंक देने को कहा है। अगर कहीं पर कैमरे बंद होने की शिकायत मिली तो विवि सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

एक फरवरी से होने वाली प्रोफेशनल सेमेस्टर की बैक परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। एमपीटी, बीएलएड, बीए-बीएड, एमएससी नर्सिंग और बीएससी माइक्रोबायलॉजी के विषयों की तिथि में बदलाव किया गया है। बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसी के साथ ही विवि ने सभी बैक पेपर परीक्षाओं के केंद्रों की सूची जारी करते हुए सीसीटीवी और ऑडियो कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
बीएएमएस में दो कोड में फेल छात्र करें आवेदन
मेरठ। बीएएमएस के दो कोड में फेल हुए छात्र-छात्राओं के संबंध में विवि ने सभी कॉलेजों से रिपोर्ट मांग ली है। विवि प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं के फार्म कॉलेज से फॉरवर्ड कराने को कहा है। चुनौती मूल्यांकन में अगर छात्रों के नंबर नियमानुसार अधिक बढ़ते हैं तो उनकी फीस वापस की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंपस पहुंचे बीएमएएस के छात्र-छात्राओं ने बताया था कि पेपर कोड-103 और पेपर कोड-107 में 80 फीसदी की बैक आ गई है। ऐसे में वे चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करने आए हैं। वहीं, दो दिन के भीतर चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। जल्द ही विवि की वेबसाइट पर इसका लिंक जारी हो जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेश्गी।
--
एमएड की दूसरी काउंसिलिंग 27 तक
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ एडेड कॉलेजों में एमएड में एडमिशन को लेकर दूसरी ऑनलाइन काउंसिलिंग में 27 जनवरी तक शामिल हो सकते हैं। इसमें खाली सीटों पर एडमिशन लिया जा सकेगा। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है। इसके अलावा एमएड की मेरिट भी जारी की गई है।
----
शोध निर्देशक बनने के लिए करें आवेदन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में शोध निर्देशक बनने के लिए आवेदन कि जा सकते हैं। शोध निर्देशक बनने के लिए योग्यता के संबंध में विवि की वेबसाइट से जानकारी की जा सकती है।
--
आठ कोर्सों के टॉपर्स की सूची जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों के आठ कोर्सों के टॉपर्स की सूची शनिवार को जारी की गई है। इनमें बीएएमएस नवंबर 2020 में काजल पूनिया, एमबीए एचए में अदिति, बीएससी कंप्यूटर साइंस में अन्नू यादव, एमएससी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रिशियन में शिप्रा शर्मा, एमडीएस में अजय गुप्ता, एमएससी होम साइंस टैक्सटाइल एंड क्लॉथिंग, बीएएमएस अक्टूबर-2019 में लिटिल कुमारी शामिल हैं। अगर किसी छात्र-छात्रा को इनके नंबरों पर आपत्ति है तो वह सात दिन के भीतर विवि में आपत्ति आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें