उत्तर प्रदेश के बागपत शहर से दो माह से लापता युवती ने धर्म परिवर्तन कर लखनऊ के सनातन धर्म मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली है। अब वह गुलफ्शां से गीतांजलि बन गई है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
पिछले साल 20 दिसंबर को गुलफ्शां नाम की युवती अपने प्रेमी सोहन पाल सिंह के साथ फरार हो गई थी। युवती के पिता ने बिनौली थाने पर युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। रविवार को बिनौली थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बरनावा गांव में बस स्टैंड से युवती को बरामद कर लिया।
पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी
युवती ने बताया कि उसने 22 दिसंबर को लखनऊ के सनातन धर्म मंदिर में धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। अब वह गुलफ्शां से गीतांजलि बन गई है। पुलिस सुरक्षा के बीच युवती का जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षा कराया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
हाईकोर्ट से युवती को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने के आदेश प्राप्त हुए है। उसे पूर्ण सुरक्षा प्रदान की गई है। अब युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/