मेरठ। भावनपुर थाना के गांव जेई ऐतमादपुर चौराहे पर तेज गति से आ रही टाटा पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी जावेद, नासीर, अफसाना और उनकी पांच साल की बच्ची अदिबा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा और टाटा पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंची, चालक मौके से भाग गया। । एसओ भावनपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नही दी गई। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। संवाद