फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चंद्रशेखर संसद में उठाएंगे शास्त्रीनगर के परिवारों का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में महिलाओं के बीच धरने पर पहुंचे आसपा नेता
विज्ञापन

आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में चल रहा है महिलाओं का धरना

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अपना घरोंदा बचाने की जद्दोजहद में जुटे शास्त्रीनगर के परिवारों का दर्द जानने के लिए बुधवार को आजाद समाज पार्टी के नेता धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर पार्टी अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर को शास्त्रीनगर की जनता की समस्या से अवगत कराया। जिस पर चंद्रशेखर ने शीघ्र ही धरना स्थल पर मेरठ आने और पीड़ित परिवारों का मामला संसद उठाने की बात कही।
आवास विकास परिषद की शास्त्रीनगर आवासीय योजना में आवासीय भूखंडों में व्यावसायिक गतिविधि बंद कराने और सेट बैक छोड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है। अधिकतर भूखंडों से व्यावसायिक गतिविधि बंद हो चुकी है। बड़ी संख्या में बड़े मकान मालिकों ने सेट बैक छोड़ने पर भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब मामला छोटे यानी 25 मीटर से 45 मीटर तक के भवन स्वामियों का है। छोटे मकानों में सेट बैक छोड़ने के आवास विकास के नोटिस की कार्रवाई के विरोध में परिवारों की महिलाएं शास्त्रीनगर सेक्टर-2 और 3 में धरना दे रही हैं। इन परिवारों को अभी तक सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।
शासन के निर्देश पर आवास विकास परिषद के अधिकारी इन सभी परिवारों को राहत देने के लिए योजना तैयार करने की बात कर रहे हैं। आवास विकास के अधिकारी एक सप्ताह में दो बार इन परिवारों के साथ बैठक भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी है। धरने पर बैठी महिलाओं को भी न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन


बुधवार को शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरने पर बैठी महिलाओं के बीच आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता फहीम रंगरेज, संजीव पाल, डॉ. ओमप्रकाश, रजनीश एडवोकेट, अनमोल मलिक, रविपाल, राहुल सोनकर, पार्षद गंगा प्रसाद, भीम सिंह और पिंकल गुर्जर आदि पहुंचे। आसपा नेताओं ने महिलाओं से उनकी समस्या जानी। साथ ही फोन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद से बात कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शास्त्रीनगर के परिवारों की समस्या को संसद में उठाएंगे। शीघ्र ही मेरठ में धरना स्थल पर भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें