फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान हस्तिनापुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

विज्ञापन
हस्तिनापुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद स्रोत संवाद
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण के बाद मेरठ के हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार को सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान हस्तिनापुर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने कस्बे के अंबेडकर बाजार पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सांसद चंद्रशेखर आजाद आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के आवास पर पहुंचे। हाल ही में हुए अरविंद कुमार के पिता के निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कस्बे के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद सांसद हस्तिनापुर से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

हस्तिनापुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद स्रोत संवाद

हस्तिनापुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें