फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा एलान, कहा-सरकार बनी तो शराब बंद, बुलडोजर पर रोक, इंटर तक शिक्षा मुफ्त

Wed, 13 May 2026 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो इंटर तक शिक्षा मुफ्त की जाएगी, शराब बंद की जाएगी और बुलडोजर कार्रवाई रोकी जाएगी। पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया। कहा कि जनता की ताकत के बल पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में सरकार बनी तो इंटर तक की शिक्षा मुफ्त होगी और शराब बंद कराई जाएगी। बुलडोजर रोका जाएगा। पहली कैबिनेट में ही विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


कैंट स्थित गुरुकुल गार्डन में पत्रकारों से बाचतीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। इस बार आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिस प्रकार जनता ने नगीना में अपना प्यार उन्हें दिया, उसी तरह मेरठ समेत पूरे प्रदेश में जनता आसपा को चुनेगी। कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जो बुलडोजर मेरठ में नहीं रुका, उसे रोकेंगे।


यह भी पढ़ें: Meerut: बिना जानकारी सर्वे का आरोप, महिलाओं का सड़क पर विरोध, सेक्टर-3 में जमकर चला हंगामा

विज्ञापन
Trending Videos

कानून की दृष्टि से सड़क सभी के लिए होगी। किसी से जाति-धर्म के आधार पर चिह्नित करके उत्पीड़नात्मक कार्रवाई अथवा कोई भेदभाव नहीं होगा। पार्टी का जैसा निर्णय होगा, उसी के अनुरूप विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। युवाओं और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। सड़क पर संघर्ष करने वालों को जनता ही चुनकर विधानसभा भेजेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार ईंधन बचाने की बात कर रही है। यह बात असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले क्यों याद नहीं आई। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार के मंत्री निजी प्लेन से असम में समारोह में जा रहे हैं। सरकार जनता को ईंधन बचाने की बात कह रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद कपसाड़ कांड के पीड़ित परिवार ने चंद्रशेखर से मुलाकात की।
विज्ञापन

सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला आसपा में शामिल
उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबाला, नूर सैफी, तौफीक इलाही समेत करीब 20 सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों के साथ अन्य दलों के कई नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत कुमार प्रजापति, नितिन कुमार जाटव, पूर्व चेयरमैन लावड़ हारून, भाजपा किसान मोर्चा से अजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, बसपा से सुमेर सिंह धार, इंतजार सैफी, कर्मवीर प्रजापति भी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त तेजपाल सिंह, बाबूराम, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, देवेंद्र, रामकला, शांति स्वरूप आदि ने पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें