चंचल ने बताया कि उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अब उसने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है।
सहारनपुर की देवबंद तहसील के गांव जड़ौदा पांडा की चंचल त्यागी को दिल्ली में तिलक लगाने से रोका जा रहा है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री सहित अनेक अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
बकौल पीड़िता अभी तक ना तो पीएमओ द्वारा संज्ञान लिया गया है और ना ही दिल्ली पुलिस द्वारा। चंचल त्यागी ने फोन पर बताया है कि वह एयर इंडिया कंपनी की कर्मचारी हैं। उनकी बॉस, जो अन्य समुदाय से हैं उन्हें तिलक लगाकर ऑफिस आने से रोक रही हैं, जबकि उन्हीं के समुदाय के कर्मचारी अपने धार्मिक आयोजन कार्यालय परिसर में करते हैं।
चंचल का कहना है कि वह ढाई साल से लगातार तिलक लगाकर ऑफिस जा रही है, लेकिन जब एक अन्य समुदाय की अधिकारी आई हैं उन्होंने तिलक लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
चंचल ने बताया कि उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके अलावा साथ ही दिल्ली पुलिस से शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ बदतमीजी करते हुए लौटा दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।